ADD

Friday, January 20, 2017

SFI ने नजीब की बरामदगी के लिए आक्रोश मार्च निकाला।

कहाँ है नजीब - नजीब दो , केंद्र सरकार होश करो, JNU पर हमला बंद करो आदि गगन भेदी नारो को बुलंद करते हुए सेकड़ो SFI कार्यकर्त्ता आज सड़क पर उतरे और आक्रोश मार्च निकाला जो शिशु पार्क से आरंभ होकर थाना चौक,करीम चौक ,मौना चौक होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंचा जहाँ विकाश तिवारी की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गयी। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव शेलेन्द्र कुमार यादव ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नजीब का पता लगाने में केंद्र सरकार की रवैया ऐसे ही उदासीन रही तो छपरा जिला में एक सशक्त आंदोलन शुरू किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा आये दिन JNU पर हमला किया जा रहा है। JNU को बंदकरने की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे। कुछ छात्र जो पकड़ में आये है वो सभी ABVP से जुड़े है जिसके चलते केंद्र सरकार उन्हें बचाने में लगी है यह कितना शर्मनाक है। एक माँ अपने बेटे के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है और केंद्र सरकार उनको सुरक्षित कर रही है। नगर सचिव जुनेद खान ने आह्वान किया जी यदि समय रहते नजीब नहीं मिला तो लगातार अभियान चलाया जायेगा। इन्होंने बिहार सरकार से मांग किया कि नीतीश कुमार को भी इसमें पहल करनी चाहिए सभा को गोलू राज,संघर्स रंजन,रिजवान,सदाव, इंद्रजीत,फरीद, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल आयुक्त सारण से मिलकर राष्टपति को साम्बो एक ज्ञापन सोंपकर नजीब अहमद को अविम्ब पता करने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में शेलेन्द्र यादव,विकाश तिवारी,गोलू कुमार, जुनेद खान शामिल थे।




No comments:

Post a Comment