ADD

Saturday, January 21, 2017

शराबबंदी के समर्थन में मदरसा से निकला जागरूकता रैली


Update by: फखरे आलम मीम न्यूज़ दरभंगा
दरभंगा : अलीनगर प्रखंड अंतर्गत आज राज्यव्यापी शराबबंदी के जन समर्थन में मदरसों के छात्रों एवं शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया | मदरसा फुर्कानिया बाघेला घाट के सभी शिक्षकों और बच्चों ने धमसाइन ,भघेला गाँव, में जागरूकता अभियान चलाया | जागरूकता की रैली की नेतृत्व मदरसा के प्रधान मोलाना इस्लामुद्दीन ने किया | इस दौरान मोलाना इस्लामुद्दीन ने कहा की शराब से हमारा समाज में तरह तरह बुराइयाँ फ़ैल रही थी , घर बर्बाद हो रहे थे | परिवार के सदस्यों में जिस किसी को भी इसकी लत ने पकड़ा उसकी दुनयावी जिन्दगी तो बर्बाद हुई ही उसकी आखरत भी बर्बाद हो गई |सरकार ने जो शराब बंदी का एलान किया है | उसका समर्थन आज से नहीं मदरसा के शिक्षकों और छात्रों ने तो हमेशा से ही इसका विरोध किया |है और करता रहेगा |सरकार के आगामी २१ जनवरी को होने वाले शराब बंदी को लेकर जन समर्थन में मानव श्रंखला के कार्यक्रम में मदरसा के शिक्षक और छात्र बढ़ चढ़ कर भाग लेकर एक तारीख बनायेंगे जागरूकता अभियान में Md.wasim,Md.Noor.Alam. Anjar.Ali Madni.सहित कई शिक्षक और सैकड़ों छात्र ने भाग लिया |

No comments:

Post a Comment