ADD

Sunday, February 19, 2017

हमारा नुमाइंदा कैसा हो”

by: mim news delhi 

दिल्ली: पूर्वांचल एकता मंच के बैनर के तले ओखला के अंदर होटल रिवरवियू में जनाब शकीलुर रहमान साहब(अध्यक्ष पूर्वांचल एकता मंच) और जनाब खान रिज़वान साहब(चेयरमन, आवाज़ चैरिटेबल ट्रस्ट) ने एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “हमारा नुमाइंदा कैसा हो”

इस सेमिनार में इलाक़े की कई दानिश्वर हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार में मेहमाने ख़ुसूसी की हैसियत से जनाब बसीर अहमद ख़ान (भूतपूर्व प्रो वाइस चांसेलर, इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवेर्सिटी), जनाब इरफ़ानूल्लाह ख़ान साहब (दिल्ली सदर, आल इंडिया मजलिसे इत्तहादुल मुसलीमीन), रिज़वान रियाजी साहब ( चेयरमन, रियाज़ि 50) मौजूद रहे।

नुमाइंदगी की बात रखते हुए इरफ़ानूल्लाह ख़ान साहब ने कहा कि हमें नुमाईंदे चुनते वक़्त इस बात का ख़्याल रखना चाहिए कि जो शक्स नुमाइंदगी का दवा पेश कर रहा है, वो साफ़ गोह हो और हक़ की बात करने वाला हो, जिसके अंदर अवाम के अंदर सियासी ख़ुदमुख़्तारी का जज़्बा लाने की क़ाबलियत हो।

 

बसीर अहमद ख़ान साहब ने भी सियासी ख़ुदमुख़्तारी पर ज़ोर देते हुए कहा की जम्हूरियत का असली मज़ा सियासी ख़ुदमुख़्तारी में है, उन्हने दानिश्वरो से अपील करी की अपने इलकों में जाकर लोगों की ज़हंसाज़ि करिए और उन्हें सही नुमाइंदा चुन्ने में मदद करिए।

जिन दानिश्वरो ने अपनी बात रखी उसमें डाक्टर नसीम अहमद नसीम साहब (एडिटर रहनुमा), जनाब मोहम्मद फ़ैज़ान (कोर्डिनिटर, खुदाई ख़िदमतगार, सदस्य मुस्लिम मजलिसे मुशाव्रत), डाक्टर खान मोहम्मद आसिफ़ (प्रोफ. G.B.U, उर्दू), डाक्टर शाज़िया उमैर (प्रोफ. DU, उर्दू), साजिद अनस साहब (महासचिव, RWA, A ब्लाक, शाहीनबाग़), निज़ामुद्दीन साहब, अडवोकेट शाहिद आज़ाद साहब, सैयद मुजीबुल हसन साहब मौजूद रहे।

Saturday, February 18, 2017

मुसलमानो को BJP से बचाएंगे ! मुसलमानो की सबसे बड़ी हमदर्द है हर पार्टी !

 

BY:ज़ाहिद उमर अध्यझ, वार्ड 102 दिल्ली प्रदेश् 750327227

एक सवाल …

हर पार्टी कह रही है की वो मुसलमानो की सबसे बड़ी हमदर्द है हर पार्टी ढोल पीटते नहीं थक रही है की उसने मुसलमानो के लिए सबसे ज़्यादा काम किया लेकिन मेरी समझ में एक बात नहीं आयी …

की पिछले 69 सालो से लगातार मुसलमानो के हालात बद से बदतर होते चले गए , ना नौकरियां बची , ना कारोबार और ना ही तालीम है , ये कौन सी मोहब्बत और तरक्की के काम किये गए है हमारी कौम के साथ , की आज भी यही कहा जा रहा है की हमको वोट देदो वरना बी. जे. पी. आ जाएगी हम तुमको बी. जे. पी. से  .

..
मतलब हमको बी. जे. पी. से बचाया जा रहा है और खुद की कौमो को तरक्की की बुलंदियों पर बैठाया जा रहा है , और हम है की हर चुनाव के बाद पहले से भी ज़्यादा पस्ता-हालात में मुब्तिला होते जा रहे है , कहने का साफ़ मतलब है की ना तो हमारे लोगो के पास कारोबार के लिए पैसे है , और ना ही अपने बच्चो की अच्छी तालीम के लिए पैसे है , और जब तालीम नहीं तो नौकरियों का तो सवाल ही नहीं उठता ,

अब आप लोग सोच कर बताइये की मेरा सवाल कितना जायज़ है , बहोत से लोग हो सकता है मेरी सोच को ही नाजायज़ बता दे , लेकिन इसका जवाब अगर आप में से किसी के पास हो तो बताइये गा ज़रूर , खास कर उन तमाम सुक्युलर लोगो से अपील है की दोस्तों मुस्कुरा कर मुझे मन ही मन गाली देकर मेरी इस बात को नज़र-अंदाज़ मत कर दीजिये गा , एक बार इत्मीनान से सोचिये गा ज़रूर की इसमें गलती कहा हो रही है ,

क्योंकि इसके बिलकुल बरक्स दलितों के हालात आज सबसे बेहतर है उनके पास तालीम भी है और नौकरियां भी , और आज वो भी हमारी हिफाज़त करने की हमको सुरक्षा देने की बात करने लगे है , मतलब अब सब हमको सुरक्षा प्रदान करेंगे और हम सबसे सुरक्षा लेते फिरेंगे

कुल मिला कर हम अपनी और अपने घरो की अपने बच्चो की हिफाज़त करने के काबिल भी नहीं रह गए है , ये है हमारी ६९ साल की तरक्की … इसके ज़िम्मेदार को तो खोजना पड़ेगा …..

अब वक़्त आ गया हैं कि अपने क़यादत को मज़बूत करो।
अल्लाह ने एक रहनुमा भेज दिया हैं जिसका नाम बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी हैं।
चेहरे पे अल्लाह का नूर हैं सर पे टोपी हैं और 5 वक़्त अल्लाह की इबादत करता है और जब हम रात को सोते है औऱ वो हमारे क़ौम के लिए ताहज़्ज़ुड के नमाज़ में रोता हैं।
जब वो पार्लिमेंट में खड़ा होता है तो एकेले विपझ का रोल अदा करता और हक़ की बात करता।

आओ हम सब मिलकर असदुद्दीन ओवैसी का साथ अपने मुस्तक़बिल के लिए।

बच्चो के हाथ मे मोत कि थाली ! उपमुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया कि इस्तीफे कि मांग

Update by : Mim News आदिल आज़मी मीडिया प्रभारी  दिल्ली AIMIM

दिल्ली: दिल्ली में मिड डे मील में मृत चूहे के पाए जाने की घटना को आड़े हाथों लेते हुए इरफानुल्लाह खान (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली AIMIM ) ने कहा की “जो सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के ख़्वाब दिखा कर सत्ता पर क़ाबिज़ हुई , आज उसकी नाकामयाबी छुपाए नहीं चुप रही। जितना धन शिक्षा के नाम पर इश्तेहारों पर ख़र्च किया गया अगर उसका सही इस्तेमाल करके मूलभूत शिक्षा सुविधाओं को सुधारने में लगाया गया होता तो आज 9 बच्चो को हस्पताल न जाना पड़ता। इस घटना से ये साफ़ हो गया है कि दिल्ली सरकार के किये गए वायदे खोकले हैं और सिर्फ बड़ी बड़ी बातें कर अवाम को गुमराह करना इनका मक़सद है, दिल्ली में निगम चुनाव कि सरगर्मियां तेज़ होते ही इनके पोस्टर और हॉर्डिंग पर खोकले वादों का अंबार लगना शुरू हो चुका है”।

उपमुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया को घेरते हुए उन्हने कहा कि “सरकारी विद्यालयों के छात्रों में बढ़ती नशाखोरी और आपराधिक प्रवित्ति को रोक पाने में भी सरकार नाकाम रही है, अब ज़हरीला खाना रोक पाने में भी असमर्थ है, मनीष शिशोदिया जी को इसकी नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाइए”।

साथ ही उन्होंने अभिवावको से निवेदन किया की वो आगे आकर दिल्ली सरकार की झूठे वादों का पर्दफाश करे और स्वछ एवेम पौष्टिक मिड डे मील की मांग करे, उन्होंने कहा कि वो बच्चो के अच्छे स्वास्थ के लिए दुआ करेंगे।

Wednesday, February 15, 2017

आलाकमान से दिल्ली निगम चुनाव के लिए MIM को हरी झंडी


दिल्ली में होगा हेदराबाद माडल

MIM NEWS DELHI UPDATE 

नई दिल्ली : दिल्ली में AIMIM पार्टी ने अपने रण बाकुरों की फोज तैयार कर दी है और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इरफ़ान उल्लाह खान का कहना है की आलाकमान से निगम चुनाव के लिए हरी झंडी मिल चुकी है ! अब बस तेयारी करना बाकी है !

इरफ़ानूल्लाह ख़ान साहब ने आज दरियागंज में एक प्रेस वार्ता करी। पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने बताया की कल उनकी सदरे मजलिस जनाब बैरिस्टरअसदुद्दीन ओवैसि साहब के साथ मुलाक़ात हुई, जिसमें दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर तबादले ख़याल हुआ। इरफ़ानूल्लाह ख़ान साहब ने ये बताया की आने वाले निगम चुनाव में मजलिस पूरी शिद्दत और मज़बूती के साथ मैदान में उतरेगी और मजलिस के रज़ाकारो को मुत्ताहिद होकर कमर कसने का वक़्त अब आ गया है।

महत्वपूर्ण घोषणाएँ करी जो इस प्रकार है:

1.उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया: उम्मीदवार नामांकन के लिए फ़ॉर्म मुहैया कराए जाएँगे, जो भी नामांकन भरने में इक्षुक़ है उसे फ़ॉर्म के साथ 2500 फ़ीस (नॉन रेफ़ंडेबल)जमा करनी होगी। फ़ॉर्म कबसे और कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है इसकी सूची जल्द जारी होगी।

2. स्वतंत्र अब्ज़र्वर टीम (प्रत्येक लोकसभा सीट): हर लोकसभा सीट पर स्वतंत्र अब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं, जो नामांकन करने वालों के कार्यों पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगे, अब्ज़र्वर्ज़ की सूची इस प्रकार है :
1)- तौसीफ़ अहमद : उत्तरपूर्वि लोकसभा 
2)- एम॰ इस्लाम : चाँदनी चौक लोकसभा
3)- जमाल अख़्तर: दक्षिण दिल्ली लोकसभा
4)- आबिद कलीम : उत्तर दक्षिण लोकसभा
5)- सैयदुल्लाह ख़ान : दक्षिणपूर्वि लोकसभा
6)- अफ़ज़ल ख़ान अफ़रीदी : पश्चिमी दिल्ली लोकसभा
7)- रेहान सिड्डीकी: नई दिल्ली लोकसभा

3. अनुशासन कमेटी : आज अनुशासन कमेटी की भी घोषणा की गयी, जो इस प्रकार है :
1)- अडवोकेट शाहिद आज़ाद (संयोजक)
2)- हाजी अब्दुल हन्नान (सदस्य)
3)- अडवोकेट अक़ील हुसैन(सदस्य)

4. ऑर्गनायज़िंग सचिव: दिल्ली प्रदेश कार्यों को व्यवस्थित ऐवम सुचारू रूप से चलाने के लिए सैयद शारिक हुसैन साहब को ऑर्गनायज़िंग सचिव नियुक्त किया गया।

5. विभिन्न लोकसभा सीट के प्रभारी: साथ ही साथ काम में तेज़ी लाने के लिए विभिन्न लोकसभा सीट के लिए प्रभारियो की घोषणा हुई, जो इस प्रकार है:
1)- आदिल आज़मी : प्रभारी दक्षिण दिल्ली लोकसभा
2)- अफ़ज़ल अंसारी : सह प्रभारी दक्षिण दिल्ली लोकसभा
3)- (दिल्ली स्टेट सेक्रेटरी) सैयद यूसुफ़ अली : प्रभारी उत्तर पूर्वी लोकसभा 
4)- इमदादुल्लाह जौहर : प्रभारी उत्तर पूर्वी लोकसभा 
5)- शाह आलम (जाफ़राबाद) : सह प्रभारी चाँदनी चौक लोकसभा
6)- रियाज़ अहमद सैफी : सह प्रभारी चाँदनी चौक लोकसभा
7)- आस मोहम्मद क़ुरैशी: सह प्रभारी चाँदनी चौक लोकसभा

भारत में एक ऐसी जगह इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला कोई नहीं



Update by :Fkhre alam mim news darbhanga 

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत जयदेवपट्टी गाँव में बना लक्ष्मी नारायण रामेश्वर संस्कृत महाविद्यालय एक मात्र खंडर बन कर रह गया है ! यहाँ 2 वर्ष पूर्व विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी ! लकिन जिसका संचालन आजतक नहीं हुआ ! जब की महाविद्यालय में हर चीज की सुविधा उपलब्ध है ! वाई फाई इंटरनेट पुस्तकालयकक्ष व अन्य कई सुविधा भी उपलब्ध है ! जब इस मामले में सहायक प्राध्यापक से वार्ता की गई तो बोला गया कि कंप्यूटर के शिक्षक ना रहने के अभाव में कंप्यूटर कक्ष बंद पड़ा हुआ है ! ना तो यहाँ सरकार कंप्यूटर के लिए शिक्षक बहाल करती है ! और नहीं यहाँ कोई विद्यार्थी कंप्यूटर का ज्ञान लेने आते हैं ! और एक साल से अधिक समय हो गया है लेकिन हमें वेतन नहीं मिला है ! और तो और यहाँ के ग्रामीण विद्यालय के प्रांगण में ही रामलीला व अन्य कई प्रोग्राम करते हैं ! और जब शिक्षकों पर ग्रामीणों द्वारा निर्धारित समय से विद्यालय ना पहुँचने का आरोप लगानें की बात पर जवाब माँगा गया तो चुप्पी साध ली और जवाब नहीं मिला !

हिंदोस्तान से BJP का नामोनिशान मिटाना है ! असदुद्दीन ओवैसी

BY: SALEEM REHMAN MIM NEWS NAGPUR / ASIF KHAN DELHI

नागपुर : नागपुर महाराष्ट्र में एक जलसे के दोरान ख़िताब करते हुए जनाब बेरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी ने कहा के अगर आप जी उम्मेदवार को वोट देते हो उसका हक़ है आप का जाएज़ काम करना अगर ना करे तो कोलर पकड़ कर काम कराओ ! साथ बेरिस्टर ने कई अख्लियत के लिए बनी कमेटीओं का जिक्र करते हुए कहा की अल्पसंख्यक लोगो के इलाको में गंदगी की भरमार होती है ! खुली नालियाँ बने जाती हैं ! जिससे उस कालोनी के लोग बीमार पड़ते है ! साथ उन्होंने कहा की नागपुर के लिए 1470 करोड़ का बजट है !

इस जलसे का विडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर किलिक करें !

नागपुर सभा का वीडियो

तो फिर ये पैसा कहाँ जाता है ? मोमिन पुरा और पीली नदी ,ताका नई बस्ती हसन बाघ का जिक्र करते हुए बोले की जब नागपुर में हर इलाके में काम हो सकता है तो फिर इन इलाको में काम क्यों नहीं हुए ! बेरिस्टर ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की दिल्ली में और महाराष्ट्र में BJP क्या मेरी वजह से है ? दिल्ली में तो हमने चुनाव नहीं लड़ा !साथ ही मीम न्यूज़ के संवाददाता सलीम रहमान से बात करते हुए बेरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी ने कहा की अब जनता खुद तय करेगी के वो क्या चाहती है ! अल्हाज बेरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी ने मीम न्यूज़ को मुबारकबाद देते हुए कहा की मीम न्यूज़ जिस हक़ बात के मिशन को ले कर चल रहा है ! अल्लाह उस में आप सभी को कामयाब करे !

Sunday, February 12, 2017

लोगो से सुना है आतंकवादी तो सिर्फ मुस्लमान होते हैं ?

आईएसआई एजेंट भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष है

Excessive news Update by : asif khan mim news delhi 

देश द्रोहियों की क्या सज़ा होनी चाहिए ?

पाकिस्तान को भारत की गोपनीय जानकारी भेजने के 
गंभीर आरोप लगे हैं एक नामी भाजपा नेता के रिश्तेदार पर 
इस मामले में मध्यप्रदेश एटीएस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर भारत की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी आईएसआई को भेजने का आरोप है लेकिन अभी जाँच जरी है !

आरोपियों द्वारा इस को इस्तेमाल किए गए टेलीफोन एक्सचेंज।

कोर्ट में पेशी के दौरान तमाम आरोपी।

इसमें ध्रुव भी नजर आता है । फेसबुक पर शेयर पोस्टर।

एटीएस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर और कुश पण्डित नाम के दो व्यक्ति कॉल सेन्टर संचालन करते थे। दोनो मिलकर नौकरी और लॉटरी की आड़ में सूचनाओं का लेन-देन करते थे। जितेन्द्र ग्वालियर के एक वार्ड पार्षद वंदना सतीश यादव का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पाकिस्तान के आईएसआई एजेन्टों के कॉल्स को रूट कर स्थानीय नम्बरों के जरिये देश की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने में ये गिरोह मदद करता था। एटीएस ने इनके पास से मोबाइल फोन, कईं कम्पनियों के सिम कार्ड, सिम बॉक्स, लेपटॉप, चाइनीज बॉक्स, आदि बरामद किया है। फिलहाल अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। देशद्रोह और इण्डियन टेलीग्राफ एक्ट में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

वहीं कुश पण्डित और रितेश खुल्लर सहित अन्य संदिग्धों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। एटीएस ने संदिग्धों को ग्वालियर, सतना और भोपाल से गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने एक ऐसे गिरोह का भण्डाफोड़ किया है, जो पाकिस्तान के आईएसआई एजेन्टों को देश में आर्मी के ऑपरेशन्स की जानकारी इकट्ठा करने में मदद करता था। ये गिरोह सिम बॉक्स, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डाटा कार्ड, और लेपटॉप केे जरिये पेरेलर टेलीफोन एक्सचेंज चलाता था। अब ये आने वाला समय बतायगा की की इस मामले को को धर्म के चश्मे से देखा जायेगा या इन्साफ के चश्मे से ! क्योंकि आतंकवादी तो सिर्फ मुस्लमान होते हैं ! बाकि सब देश भक्त

Wednesday, February 8, 2017

सूरत जमीयत ए उलेमा के जानिब से हुवा 18वा इज्तेमाई निकाह ,9 यतिम गरीब लड़कियो का हुवा निकहा

 सूरत जमीयत ए  उलेमा के जानिब  से हुवा 18 वा इज्तेमाई निकाह  ,
9 यतिम गरीब लड़कियो का हुवा निकहा

हर साल की तरह इस साल भी जमीयत ए उलेमा सूरत ने  9 यतीम गरीब लड़कियो का निकहा किया और तकरीब 40,000 का सरो सामान जिसमे घर ग्रस्ति में इस्तेमा होने वाली हर एक  चीज़  दि गई और गुजरात सरकार के तरफ से मिलने वाली सहाय 20,000 का चेक भी दिलवाया

आपको  ये जान के खुसी होगी अब तक सूरत जमीयत ए उलेमा के जानिब से 1304 यतीम गरीब लड़कियो का निकहा करवा चुकी है और ये 18 वा  इज्तेमाई निकहा का प्रोग्राम था 



जमीयत ए उलेमा सूरत के इस इज्तेमाई निकहा में खुसूसी मेहमान 
 (जमीयत ए उलेमा जनरल सेक्रेटरी)
 हज़रत मौलाना अ.अलीम फारूकी लखनवी साहब
 मौलाना महमूद सब्बीर रांदेरी
कारी इस्माइल बिस्मिल्लाह ,
मौलाना मुफ़्ती कलीम लुहारवि 
,मुफ़्ती अब्दुल क़य्यूम (सदर जमीयत ए उलेमा , अहमदाबाद)
 डी.म  त्रिवेदी (जिला नायब नियामक विकसित जाती ) 
जनाब अब्दुल क़य्यूम हक़ (जनरल सेक्रेटरी जमीयत ए  उलेमा गुजरात ) 
हसमुख देसाई (सूरत शहर कांग्रेस प्रमुख )
 रिजवानभाई उस्मानी ( साऊथ गुजरात भाषा-भाषी सेल कोर्डिनेटर)
जमीयत ए उलेमा सूरत के इस इज्तेमाई निकह सूरत के सदर फ़य्याज़ लतुरी के सदारत में किया गया

 

Sunday, February 5, 2017

37 अरब का गड़बड़झाला ‘लाइक’ का फर्जीवाड़ा

By: mim News Correspondent Asif khan
दिल्ली/नोएडा : जी हाँ अगर आप की जेब में 57 हज़ार 500 रुपये है तो आप उस इस रकम से लाखों कमा सकते है ! कुछ ऐसा ही दावा किया था एक कंपनी ने, लोगों ने इस कंपनी में अपने पैसे भी लगाये, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि एक दिन इस कंपनी पर ताला लग जायेगा. नोएडा 63 का F ब्लॉक में स्थित ‘एब्लेज इंफो सोल्यूशन’ नाम की कंपनी थी. जिसने लोगों को खूब चूना लगाया है.
खून-पसीने की कमाई को लेकर यह कंपनी चंपत हो चुकी है
लोगों की खून-पसीने की कमाई को लेकर यह कंपनी चंपत हो चुकी है. लोगों की कमाई अब डूब चूकि है. क्योंकि कंपनी के मालिक पर जालसाजी का आरोप लगा है. वो इस वक़्त एसटीएफ की गिरफ्त में है. दरअसल यूपी यूपीएसटीफ को शिकायत मिली थी कि नोएडा में सोशल ट्रेडिंग के नाम पर एक कंपनी अरबों रुपयों का कारोबार डिजिटल मार्केटिंग के जरिये कर रही है.
हमारे मीम न्यूज़ फेसबुक पेज पर जाएँ 
इन्वेस्टरों की संख्या 7 लाख से ज्यादा है, सभी के साथ धोखाधड़ी
जिसमें इन्वेस्टरों की संख्या 7 लाख से ज्यादा है और कंपनी इन सभी के साथ धोखाधड़ी कर रही है. जब एसटीएफ ने जाँच शुरू कि तो एसटीएफ के भी होश उड़ गए, जाँच में पता चला कि ablaze info solutions नाम की ये कंपनी 37 अरब रुपये से भी ज़्यादा के फ़्रॉड कर चुकी है. कम्पनी क़रीब 7 लाख लोगों से एक पोंजी स्कीम के तहत 3700 करोड़ से ज़्यादा का इन्वेस्टमेंट करा चुकी है.

ये फ़्रॉड कम्पनी वर्चूअल वर्ल्ड में लगातार नाम बदल रही थीअब पहले आपको बताते है कि आखिर ये कंपनी कैसे लोगों को चूना लगाती थी. सबसे पहले आपको एक पोर्टल से जुडना होता था…जैसे socialtrade.biz के पोर्टल से जुड़ने के लिए आपको 5 हजार 750 रूपये से लेकर 57 हजार 500 रूपये के बीच में कम्पनी के अकाउंट में जमा करने होते थे. उसके बदले वो हर सदस्य को हर क्लिक पर 5 रुपए घर बैठे देने का दावा किया जाता था. हर सदस्य को अपने नीचे 2 और लोगों को जोड़ना होता था. जिसके बाद उसे अतिरिक्त पैसे मिलते थे. इंफोर्समेंट एजेंसियों से बचने के लिए ये फ़्रॉड कम्पनी वर्चूअल वर्ल्ड में लगातार नाम बदल रही थी.
श्रीधर प्रसाद नाम का एक और शख्स जो कंपनी का सीओओ
पहले socialtrade.biz फिर freehub.com से intmaart.com से frenzzup.com और फिर 3W.com के नाम से फ्राड चल रहा था. जब कुछ लोगों के पैसे नहीं आये तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जांच हुई तो सामने आया एक बड़ा ठग, नाम है अनुभव मित्तल. 26 साल का ये ही शख्स कंपनी का मालिक है. इसके साथ है श्रीधर प्रसाद नाम का एक और शख्स जो कंपनी का सीओओ है.

2012 से लेकर 2015 के बीच सिर्फ 3-4 लाख रूपये लगाकर काम शुरु
इसके साथ महेश दयाल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ के मुताबिक अनुभव मित्तल ने साल 2011 में ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से कम्पयूटर साइंस से बीटेक किया. इसके बाद ablaze info solutions के नाम से एक कंपनी खोली. 2012 से लेकर 2015 के बीच सिर्फ 3-4 लाख रूपये लगाकर काम शुरु किया. इसके बाद अगस्त 2015 में socialtrade.biz के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया. मेंबर को जोड़ने के लिए रुपये तय किये गए.और फिर शुरू हुआ इस गोरख धंदे का खेल

पत्रकारो से बदसुलूकी तो होगी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी, FIR

Reporter Afroz Alam MIM NEWS
katju
markanday katju
नई दिल्ली- अब पत्रकारो के साथ बदसुलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी, FIR-नही तो एसएसपी पर होगी कार्यवाही
दिल्ली-प्रेस काउंसिल ने राज्य सरकारों को चेताया..पत्रकार नही है भीड़ का हिस्सा l पत्रकारों के साथ बढ़ती ज्यादती और पुलिस के अनुचित व्यवहार के चलते कई बार पत्रकार आजादी के साथ अपना काम नही कर पाते है उसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए निर्देश भी दिया है कि पुलिस आदि पत्रकारों के साथ बदसलूकी ना करे.
पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही है…।
किसी स्थान पर हिंसा या बवाल होने की स्थिति में पत्रकारों को उनके काम करने में पुलिस व्यवधान नही पहुँचा सकती। पुलिस जैसे भीड़ को हटाती है वैसा व्यवहार पत्रकारों के साथ नही कर सकती।*ऐसा होने की स्थिति में बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों या अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा…।
काटजू ने कहाँ कि जिस तरह कोर्ट में एक अधिवक्ता अपने मुवक्किल का हत्या का केस लड़ता है पर वह हत्यारा नही हो जाता है। उसी प्रकार किसी सावर्जनिक स्थान पर पत्रकार अपना काम करते है पर वे भीड़ का हिस्सा नही होते। इस लिए पत्रकारों को उनके काम से रोकना मिडिया की स्वतंत्रता का हनन करना है !
सभी राज्यों को दिए निर्देश
प्रेस काउन्सिल ने देश के केबिनेट सचिव, गृह सचिव, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिवों व गृह सचिवों को इस सम्बन्ध में निर्देश भेजा है… और उसमे स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों के साथ पुलिस या अर्द्ध सैनिक बलों की हिंसा बर्दाश्त नही की जायेगी…। सरकारे ये सुनिश्चित करे की पत्रकारों के साथ ऐसी कोई कार्यवाही कही न हो। पुलिस की पत्रकारों के साथ की गयी हिंसा मिडिया की स्वतन्त्रता के अधिकार का हनन माना जायेगा जो उसे संविधान की धारा 19 एक ए में दी गयी है। और इस संविधान की धारा के तहत बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी या अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज होगा।

दिल्ली में AIMIM की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान

BY:Asif khan mim news delhi
न्यू दिल्ली: AIMIM की प्रेस कॉन्फ्रेंस up और दिल्ली के मुद्दों को लेकर मुख्तलिफ सवालों के मुख्तलिफ जवाब देने के लिए दिल्ली की टीम जिसमें सदर जनाब इरफान उल्ला खान साहब, दिल्ली स्टेट कोऑर्डिनेटर जनाब रफत इस्लाम साहब, जनरल सेक्रेटरी रशीद साहब, महिला विंग कि सदर मोहतरमा सोनू शरण (गुरविंदर कौर) सेक्रेटरी दिल्ली स्टेट युसूफ अली और अरशद खान, जनरल सेक्रेटरी आदिल आजमी साहब मौजूद थे.

Wednesday, February 1, 2017

Ji nahin ye babri masjid nahin hai

एक मिनट निकाल कर दूसरों को भी शेअर ज़रूर करना !

इलाज कराना है तो 40 किलो मीटर दूर जाओ

Update by : फखरे आलम मीम न्यूज़ दरभंगा बिहार
MIM NEWS GUJARAT 
गुजरात में MIM NEWS ब्यूरो के लिए संपर्क करें 
शाहीद अकबर -  9327411234 , 8401690430 
mail - mim.news.gujarat@gmail.com
दरभंगा : घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत जयदेवपट्टी गाँव में वीरान पड़ा है ! उपस्वास्थ्य केन्द्र 1524600 के लगत से बना ये उपस्वास्थ्य केंद्र का कोई सही उपयोग नहीं किया जा रहा है! वीरान पड़ा इस भावन का कोई देखभाल करने वाला नहीं है! शौचालय बनकर रह गया है ये उपस्वास्थ्य केंद्र!कई बार पंचायत के ग्रामीणों द्वारा पदाधिकारियों को कहने के बाद भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई ! बेनीपुर प्रमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है!सुनील झा,रामजीवन झा,कैलाश मिश्र,नूतन देवी,विजयलक्ष्मी कुमारी,व पंचायत के अन्य ग्रामीणों ने आज मिडिया के सामने उपस्वास्थ्य केंद्र चालू ना रहने व किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध ना होने से हो रहे परेशानियों के बारे में बताया ! 29/01/2017 को बबिता देवी का सही समय पर सही उपचार ना होने के कारण अपने गाँव से 40 किलोमीटर दूर दरभंगा जाने के बीच बेनीपुर में ही उनके शिशु की मृत्यु हो गया !

ये गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का समझौता है ! BJP

Update : by Asif Khan mim news delhi 
लखनऊ: दो राजकुमार न समझा पाए वादे, न ही बता पाए मेरे प्रदेश के विकास के इरादे’ की लाइन से अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसपी-कांग्रेस का नहीं गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का समझौता है.
रोड-शो में नहीं दिखा विश्वास
कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव के रोड शो को पूरी तरह से फ्लॉप करार देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रोड-शो में भीड़ नहीं, उत्साह नहीं और जीत का विश्वास नहीं दिखा.
हताशा से ग्रस्त एसपी-कांग्रेस का गठबंधन
अखिलेश शासन को कटघरे में खड़ा करते हुए मौर्य ने सवालिया अंदाज में कहा कि विकास किया होता तो कांग्रेस रूपी बैशाखी की आवश्यकता क्यों पड़ी? मौर्य ने कहा, “एसपी, बीएसपी और कांग्रेस मौका परस्त लोग हैं और तीनों ही आपस में मिले हुए हैं. एसपी-कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह हताशा से ग्रस्त है.”
एसपी राज में जनता अपराध से त्रस्त
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल और अखिलेश दोनों न तो उत्तर प्रदेश की बदहाली का कारण ही बता पाए. न ही उत्तर प्रदेश की जनता को एसपी राज में अपराध से त्रस्त जनता तथा भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों के सवालों का कोई जवाब दे सके.गर जवाब नहीं है तो लोग किससे जवाब मांगें ?

ओवैसी का तूफ़ान सपा कांग्रेस एक साथ ।

Update by : asif khan mim news muradabaad 
विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश मैं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन की पकड़ दिन-प्रतिदिन मजबूत होती दिख रही है और जनता में ओवैसी का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा से AIMIM प्रत्याशी जियाउर रहमान ने भारी तादाद में लोग के साथ चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया.
सूत्रों से मिली जानकारी जब AIMIM के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए अपने कार्यालय से निकले तो उनके पीछे पीछे भारी तादाद में जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसे देख कर दूसरे प्रत्याशियों के होश उड़ गये. बताया जा रहा है कि अब तक की यह सबसे बड़ी रैली है.
उत्तर प्रदेश में ओवैसी की दीवानगी देखने को मिल रही है, अब देखना ये है की ये दीवानगी चुनावी नतीजों को कितना प्रभावित करती है !