Update by : Mim News आदिल आज़मी मीडिया प्रभारी दिल्ली AIMIM
दिल्ली: दिल्ली में मिड डे मील में मृत चूहे के पाए जाने की घटना को आड़े हाथों लेते हुए इरफानुल्लाह खान (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली AIMIM ) ने कहा की “जो सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के ख़्वाब दिखा कर सत्ता पर क़ाबिज़ हुई , आज उसकी नाकामयाबी छुपाए नहीं चुप रही। जितना धन शिक्षा के नाम पर इश्तेहारों पर ख़र्च किया गया अगर उसका सही इस्तेमाल करके मूलभूत शिक्षा सुविधाओं को सुधारने में लगाया गया होता तो आज 9 बच्चो को हस्पताल न जाना पड़ता। इस घटना से ये साफ़ हो गया है कि दिल्ली सरकार के किये गए वायदे खोकले हैं और सिर्फ बड़ी बड़ी बातें कर अवाम को गुमराह करना इनका मक़सद है, दिल्ली में निगम चुनाव कि सरगर्मियां तेज़ होते ही इनके पोस्टर और हॉर्डिंग पर खोकले वादों का अंबार लगना शुरू हो चुका है”।
उपमुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया को घेरते हुए उन्हने कहा कि “सरकारी विद्यालयों के छात्रों में बढ़ती नशाखोरी और आपराधिक प्रवित्ति को रोक पाने में भी सरकार नाकाम रही है, अब ज़हरीला खाना रोक पाने में भी असमर्थ है, मनीष शिशोदिया जी को इसकी नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाइए”।
साथ ही उन्होंने अभिवावको से निवेदन किया की वो आगे आकर दिल्ली सरकार की झूठे वादों का पर्दफाश करे और स्वछ एवेम पौष्टिक मिड डे मील की मांग करे, उन्होंने कहा कि वो बच्चो के अच्छे स्वास्थ के लिए दुआ करेंगे।
No comments:
Post a Comment