ADD

Wednesday, January 11, 2017

लालू के करीबी विधायक बोले- पुलिस कभी भी करवा सकती है मेरी हत्या- MIM NEWS GUJARAT

UPDATE BY - SHAHID AKBAR
बिहार विधानसभा में विधायक दल के सचेतक और मनेर विधानसभा से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर और बिहटा पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है.
लालू के खास माने जाने वाले विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की पुलिस उनकी हत्या भी करवा सकती है. पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगते हुए विधायक ने कहा कि पुलिस जबरन आरजेडी कार्यकर्ताओं को तंग और परेशान कर रही है. विधायक बिहटा के हीरामनपुर गांव में वे कांटी व्यवसायी संतोष कुमार के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये थे.

No comments:

Post a Comment