ADD

Wednesday, January 18, 2017

मुर्दा कोम को जागना पड़ेगा

मोहसिन शेख हत्याकांड ! मुर्दा कोम को जागना पड़ेगा या फिर सब कुछ एसे ही सहेंन करते हुए जीना होगा

update by : asif khan mim news delhi 

मुंबई।  2014 मोहसिन शेख हत्याकांड में हिंदु राष्ट्र सेना के सदस्यों द्वारा मोहसिन शेख की हत्या के मामले में मुंबई हाईकोर्ट के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल मुंबई हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को इस आधार पर जमानत दे दी कि धर्म के नाम पर इन्हें उकसाया गया था इसलिए इन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। अन्यथा इनका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
मोहसिन ने बाला साहेब ठाकरे और शिवाजी को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। फेसबुक पोस्ट को लेकर काफी बवाल हुआ था। 2 जून को मोहसिन जब मस्जिद ने नवाज अदा कर वापस लौट रहा था उस वक्त हिंदू राष्ट्र सेना के लोगों ने उसपर हमला कर दिया। हॉकी स्टिक और डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी गई। मोहसिन का दोस्त किसी तरह भागने में कामयाब रहा लेकिन पिटाई की वजह से मोहसिन की मौत हो गई।



विरोध के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हिंदू राष्ट्र सेना के 21 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अभी तक वे जेल में बंद थे। गुरुवार को मुंबई हाईकोर्ट ने आरोपी विजय राजेंद्र, गणेश उर्फ रंजीत शंकर और अजीत को जमानत दे दी।

जस्टिस मृदुला भटकर ने कहा कि इन्हें हत्या के लिए उकसाया गया था। मोहसिन से इनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। इसके अलावा इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। हत्याकांड से ठीक पहले ये लोग बैठक में शामिल हुए थे। वहां उन्हें भड़काया गया जिसके बाद इन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड की वजह सिर्फ ये है कि मृतक मोहसिन दूसरे धर्म का था। जस्टिस मृदुला ने आगे कहा कि कोर्ट को लगता है कि इन तथ्यों के आधार पर आरोपियों का पक्ष सही है और इन्हें जमानत मिल सकती है।
मुंबई हाईकोर्ट के फैसले से मोहसिन के परिवार वाले काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जो तर्क दिया है वह अजीब है। कोर्ट के मुताबिक एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों की हत्या कर सकते हैं क्योंकि उन्हें भड़काया गया था।  अब आप खुद सोचिये के क्या किसी धर्म विशेष पर इस तरह होता रहे और वो बरदाश्त करते रहें ! अब खुद मुर्दा कोम को जागना पड़ेगा या फिर सब कुछ एसे ही सहेंन करते हुए जीना होगा फेसला आप के हाथ है !

No comments:

Post a Comment