फखरे आलम,घनश्यामपुर
दरभंगा: एक दिवसीय जलसे का कार्यक्रम किया गया जिसमें दूर दराज से आए मौलाना आलिमो ने दीनी बातो से लोगों को अवगत कराया।घनश्यामपुर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली व पोहद्दी बेला में एक एक दिवसीय इजलासे दस्तार बंदी व इस्लाहे मुआशरे का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें कुल 73 छात्रों ने कुरान मजीद अपने दिल में बसाया और हाफ़िज़ की पढ़ाई पूरी की सभी हाफिजों को दस्तार बाँधा गया।जलसे से में आए हजारो की संख्या में लोगों को ये बताया गया कि इस्लाम धर्म एकता का पैगाम देता है।इस्लाम धर्म नहीं कहता कि तुम आपसी रंजिश रखो।
व अपने बच्चों को दुनियां की शिक्षा के साथ साथ दीनी शिक्षा देना भी बहुत जरुरी है।आज हमारे 73 बच्चों ने हिफ़्ज़ मुकम्मल किया है।ये कोई छोटी बात नहीं है।
आज के दौर में सब अपने बच्चों को डॉक्टर इंजिनियर वगेरा बनाना चाहते हैं।लेकिन हाफ़िज़ बना नहीं चाहता वही 73 बच्चों ने कुरआन हिफ़्ज़ किया है।पाली में जलसे की अध्यक्षता मौलाना आफ़ताब आलम कासमी नदवी द्वारा काफी बेहतर ढंग से की गई।
वही प्रखण्ड के ग्राम पंचायत गानौन के मदरसा समीनुल उलूम शाहपुर में सालाना एख्ततामी इजलास यानि वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें मदरसे के तालबा यानि छात्र छात्राओं ने कुरआन मजीद व नाते पाक पढ़ अपने शिक्षा का प्रदर्शन किया मदरसे के H M मौलाना आफताब आलम कासमी नदवी व कार्यक्रम देखने आये मेहमानों द्वारा बच्चों को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment