ADD

Saturday, December 31, 2016

उत्तर प्रदेश की सेक्युलर समाजवादी सरकार, जामिया मिल्लिया के खिलाफ केस लेकर सुप्रीम कोर्ट चली गयी |जामिया ने हाईकोर्ट में जीत लिया- MIM NEWS

दिल्ली में मथुरा रोड के किनारे 85 एकड़ (214 बीघा ) ज़मीन है जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच विवादित है
जामिया मिल्लिया इस्लामिया को उसपर मेडिकल कॉलेज खोलना है इस केस को जामिया ने हाईकोर्ट में जीत लिया उसके बाद उत्तर प्रदेश की सेक्युलर समाजवादी सरकार, जामिया मिल्लिया के खिलाफ केस लेकर सुप्रीम कोर्ट चली गयी |
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया की दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार आपस में मिल बैठ कर मामले का निपटारा कर ले |
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दो सेक्युलर सरकार के नेता आपस में मिले, एक दूसरे को फूल-शूल दिया, मुस्कुराते हुए फ़ोटो खिंचवाया, लेकिन पौन घंटे के मीटिंग के बावजूद किसी नतीजा पर नहीं पहुंचे और मामला वैसा का वैसा ही रह गया |
पौन घंटे की मीटिंग में दोनों नेता इस नतीजे पर पहुंचे की फ़िलहाल जामिया का मेडिकल कालेज नहीं खुलेगा |
मुसलामन इस बात पर खुश है की सेकुलरिज़्म बचा हुआ है |
मध्य प्रदेश में किसी मेडिकल कालेज से असद खान नाम के छात्र को दाढ़ी होने पर निकाल दिया गया तो मुसलमानो ने आसमान सर उठा रखा है और इधर सेक्युलर लोगों ने असद खान जैसे हज़ारों नौजवानो को नही पढ़ने का पुख्ता इंतेज़ाम कर रखा है मगर किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है |
भाजपा सरकार कुछ अन्याय करे तो मुसलमान आसमान सर पर उठा लेता है और सेक्यूलर सरकार अन्याय करे तो हंस हंस कर सह लेता है ये तो मुसलमानों का डबल स्टैंडर्ड है |
जब तक अन्याय की आवाज़ उठाने में मुसलमान ये डबल स्टैंडर्ड नहीं छोड़ेगा ज़लील होता रहेगा |

No comments:

Post a Comment