ADD

Friday, December 30, 2016

फुटबॉल स्टार रोनाल्डो का इमोश्नल मैसेज



सीरिया की हर खौफ़नाक सुबह के साथ इन मासूम बच्चों के दिलों में उम्मीदें ज़िंदा हैं

 पिछले कई सालों से सीरिया युद्ध की त्रासदी से जूझ रहा है. सीरिया के सबसे बड़े शहर अलेप्पो में भीषण बमबारी के बीच लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. दहशत का आलम ये था कि यहां फंसे कई लोग बमबारी के बीच अपने आखिरी संदेशों को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाने लगे थे

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर्स में शुमार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सीरिया के लोगों से मज़बूती के साथ संघर्ष करते रहने की अपील की है. क्रिस्टियानो का बचपन भी काफी मुश्किलों में गुजरा था और सुपरस्टार बनने के सफर में उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था. रोनाल्डो जानते हैं कि सीरिया के बच्चे और वहां के लोगों की परेशानियों के आगे उनकी दिक्कतें कुछ भी नहीं.- MIM NEWS GUJARAT

No comments:

Post a Comment